फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: सावधानी से भरें नामांकन पत्र, लापरवाही पड़ेगी भारी

Wed, 19 Jan 2022 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व ओम पाठक ने कहा कि पहली बार ऑनलाइन नामांकन का विकल्प मिला है। लिहाजा, सावधानी ज्यादा बरतनी है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने अधिकृत प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में मंगलवार को विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश व सह-संयोजकों की वर्चुअल बैठक भी हुई। कहा गया है कि ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन नामांकन पत्र भरने में सावधानी बरतनी है। किसी मामले में लापरवाही हुई तो नामांकन पत्र खारिज हो सकता है।

विज्ञापन


वर्चुअल बैठक से क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई के संयोजकों-सह संयोजकों को जोड़ा गया। प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व ओम पाठक ने कहा कि पहली बार ऑनलाइन नामांकन का विकल्प मिला है। लिहाजा, सावधानी ज्यादा बरतनी है। इस मौके पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-संयोजक एडवोकेट अजय गुप्ता बजरंगी, प्रशांत सिंह अटल, रविंद सिंह, अमिताभ त्रिपाठी , अजय सिंह संचू, भागवत पांडे, परमानंद सिंह, संजय भारती, अरूण उपाध्याय, अजय सिंह, विशाल श्रीवास्तव, विश्वनाथ तिवारी मौजूद रहे।

ये सावधानी बरतें

नामांकन पत्र दो प्रतियों में दाखिल किए जाएंगे, चुनावी खर्च के लिए नया बैंक अकाउंट खुलेगा, सही आय प्रमाण लगाना, प्रत्याशी के परिवार की कुल संपत्ति की जानकारी देना है, न्यायालय में लंबित आपराधिक मामलों की पूरी जानकारी देना, सिविल वादों का जिक्र नहीं करना है, फार्म सी वन और सी टू भरना, ओबीसी, एससी व एसटी का जाति प्रमाण पत्र सही लगाना, जमानत धनराशि, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण, प्रस्तावक व समर्थकों का मोबाइल फोन नंबर, ई-मेल आईडी, नामांकन करने के चार दिन के अंदर आपराधिक वादों को कम से कम तीन समाचार पत्रों व तीन न्यूज चैनलों पर प्रसारित कराना।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें