फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: भूमि विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक ही परिवार के सात घायल

Fri, 26 Nov 2021 04:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र के प्रानपुर गांव में शुक्रवार को भूमि को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस हमलावरों ने महिला सहित एक ही परिवार के सात लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


प्रानपुर गांव निवासी अरविंद पति त्रिपाठी की भूमि कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। इसी विवादित भूमि को लेकर कुछ लोगों ने उनके परिवार वालों पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला बोल दिया। इसमें अरविंद पति त्रिपाठी, हेमलता, प्रेमलता, फूलपति, राधिका, नूतन और अवधेश घायल हो गए।

घायलों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने मारपीट की घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें