फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हॉस्पिटल के बाहर तीमारदार और गार्ड से हुई मारपीट, हेलमेट चोरी होने की आशंका पर हुआ बवाल

Sat, 29 Jan 2022 11:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

थाना प्रभारी गुलरिहा अमित कुमार दुबे का कहना है कि जब हम पहुंचे तो गार्ड मौके पर नहीं मिला। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
मारपीट करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के मोगलहा में स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर गार्ड और तीमारदार के बीच शुक्रवार को मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, पुलिस का कहना है इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के सेमरा नंबर 2 निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव पत्नी के साथ शुक्रवार की रात आठ बजे बाइक से दवा लेने हॉस्पिटल गए थे। बाइक हॉस्पिटल के सामने खड़ी कर हेलमेट बाइक में लगाकर दवा लेने चले गए। थोड़ी देर बाद वापस आए तो हेलमेट गायब था। उन्होंने गार्ड के ऊपर हेलमेट चोरी का आरोप लगा दिया।

इसी बात को लेकर विवाद हो गया। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने डंडे से तीमारदार की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए। गुलरिहा पुलिस ने घायल को उसी हॉस्पिटल में ही भर्ती कराया। थाना प्रभारी गुलरिहा अमित कुमार दुबे का कहना है कि जब हम पहुंचे तो गार्ड मौके पर नहीं मिला। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है, अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

मनबढ़ों ने युवक को दौड़ाकर पीटा

गोरखपुर कैंट इलाके के कूड़ाघाट आवास विकास कॉलोनी में एक युवक को बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने दौड़ा कर पीटा। बचने के लिए वह एक घर में घुस गया तो बाहर निकालकर उसकी पिटाई की गई। बाद में मोहल्ले के कई लोग एकत्र होकर बीच बचाव किए।

आरोप एक भाजपा नेता के भाई और उसके साथियों पर है। पुलिस ने शिकायत के बाद भाजपा नेता के भाई समेत चार का शांतिभंग में चालान किया। साथ ही उन्हें पाबंद भी किया गया है। जानकारी के मुताबिक, आवास विकास कॉलोनी निवासी श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि 15 लोग एक युवक को पीट रहे थे। मेरे घर का दरवाजा खुला था।

इस दौरान मार खा रहा युवक घर में घुस गया। पीछे से हमलावर भी जबरन आ गए। हमलावरों ने इस दौरान उसे बाहर निकालकर फिर पीटा। भीड़ के एकत्र होने पर बीच बचाव किया गया। चौकी इंचार्ज अमित कुमार चौधरी ने बताया कि मारपीट हुई थी। चार लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें