फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पंकज निषाद हत्याकांड में शामिल पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुर। झंगहा थानाक्षेत्र के दुबौली में शनिवार को जमीन के विवाद के दौरान हुई पंकज निषाद (38) की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को पांचवें आरोपी रामजतन निषाद को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे। इससे पहले चार आरोपी चंद्रावती, रुबी, अविनाश उर्फ मकालू और सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। झंगहा थानाप्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने पांचवें आरोपी रामजतन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पंकज निषाद की हत्या और उनके भाई रामनाथ निषाद पर जानलेवा हमले के मामले में राम आशीष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी विशाल अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें