फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठ साल बाद निकली जीडीसीई की भर्ती में पद कम, बढ़ाने की मांग

Fri, 21 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। करीब आठ साल के लंबे अंतराल के बाद जारी हुई जीडीसीई भर्ती में कम पद होने का मुद्दा बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के कार्यवाहक महाप्रबंधक के सामने उठाया गया। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने यांत्रिक कारखाना में कार्यवाहक महाप्रबंधक प्रभास दनशाना से मुलाकात कर सभी श्रेणियों में रिक्त पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल मंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि अगस्त में जारी भर्ती सूचना में केवल 134 पद रखे गए हैं जबकि पिछली भर्ती में करीब 240 से 250 पद थे। लंबे समय बाद अवसर मिलने के बावजूद कम पद होने से रेल कर्मचारियों में निराशा है। खासकर गैंगमैन, ट्रैकमैन, प्वाइंट्समैन, की-मैन और अन्य कर्मचारियों में इसे लेकर असंतोष है। संगठन ने भर्ती सूचना की दोबारा समीक्षा कराने, सभी श्रेणियों में रिक्त पद बढ़ाने और संशोधित सूचना जारी करने की मांग की। साथ ही कर्मचारियों को तैयारी और आवेदन का पर्याप्त समय देने के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में मंडल अध्यक्ष अनिल निषाद, राहुल सिंह, अनिल यादव, अखंड प्रताप सिंह, अजय कुमार और यासिर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें