फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रा की जान बचाने वाली महिला दरोगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएसपी ने दिया प्रशस्तिपत्र, 100 फुट ऊंची टंकी से कूदने के बाद पाइप पकड़कर लटक गई थी छात्रा
विज्ञापन


- करीब 20 मिनट तक हवा में लटकी रही, दरोगा ने जोखिम उठाकर थामा हाथ

गोरखपुर। महादेव झारखंडी कॉलोनी में 100 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूदने वाली 9वीं की छात्रा की जान बचाने वाली उपनिरीक्षक जागृति खरवार को सोमवार को सम्मानित किया गया। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर साहस और तत्परता की सराहना की।
एम्स थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर मां की डांट से नाराज 15 वर्षीय छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। करीब तीन घंटे तक पुलिस और स्थानीय लोग उसे समझाते रहे। इसी दौरान छात्रा अचानक नीचे कूद गई और लोहे की पाइप पकड़कर हवा में लटक गई। महिला उपनिरीक्षक ने बिना देर किए उसके पास पहुंचकर हाथ पकड़ लिया। छात्रा करीब 20 मिनट तक पाइप के सहारे लटकी रही। दरोगा उसे संभालती रहीं। बाद में पुलिस टीम की मदद से छात्रा को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटील ने दरोगा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समय पर दिखाई गई सूझबूझ और तत्परता से किशोरी की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन

-
सेवानिवृत्त चार पुलिसकर्मियों को दी गई विदाई
गोरखपुर। अधिवर्षता आयु पूरी करने पर सोमवार को चार पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रवि सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूल-माला, शॉल और पुस्तक भेंटकर सम्मान के साथ विदाई दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक कन्हैया राम, अशोक कुमार, शिव सिंह और अनुचर गुड़िया देवी शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें