- सैयद यासुनुज्जफर स्मारक गोल्ड कप सीनियर बॉयज सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एमएस आई इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर सैयद यासुनुज्जफर स्मारक गोल्ड कप सीनियर बॉयज सिक्स ए साइड हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन एफसीआई, एमएसआई व क्षेत्रीय क्रीड़ांगन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
शुक्रवार को पहला मैच एफसीआई व राजस्थान मार्बल्स के मध्य खेला गया। एक तरफा मुकाबले में एफसीआई 10-0 से विजयी रहा। एफसीआई के लिए राजन व राज ने तीन-तीन, फिरोज व संदीप दो-दो गोल किए।
दूसरा मैच एमएसआई इंटर कॉलेज और फ्रेंड्स क्लब के मध्य खेला गया। इसमें एमएसआई इंटर कॉलेज 6-1 से विजयी बनी। एमएसआई की ओर से शोएब अली, मोहम्मद आमिर वह फहद असन ने दो-दो गोल किए।
तीसरा मुकाबला क्षेत्रीय क्रीड़ांगन व अफसर क्लब के मध्य खेला गया। इसमें क्षेत्रीय क्रीड़ांगन 3-0 से विजयी रही। इस मैच में विवेक, रंजन व पवन एक-एक किया।
मैच में निर्णायक की भूमिका अनवर अली दराज अख्तर, आरपी विश्वकर्मा, शमशाद अहमद, नियाज अहमद, खुर्शीद अहमद ने निभाई। इस अवसर पर खुर्शीद अहमद, डॉ. आजम बेग आदि मौजूद रहे।