फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेन की तरह रोडवेज बस में भी मिलेगा मनपसंद खाना, मुख्यालय भेजा गया प्रस्ताव

Tue, 14 Mar 2023 11:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

परिवहन निगम की बसों में बहुत से यात्री लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। इस दौरान उन्हें खाने-पीने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चालक कई बार नाश्ते और खाने के लिए बसों को ढाबे पर खड़ी करते हैं। इस दौरान यात्रियों को मनपसंद खाना नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
खाना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों की तरह अब रोडवेज की बसों में यात्रियों को खाना और नाश्ता मिल सकेगा। इसके लिए बसों में सवार यात्री को ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा। ऑर्डर के दौरान यात्री को मोबाइल नंबर के साथ-साथ टिकट का भी नंबर अंकित करना होगा, जिसके बाद अगले ठहराव पर उन्हें मनचाहा स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भेज दिया है।

विज्ञापन


परिवहन निगम की बसों में बहुत से यात्री लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। इस दौरान उन्हें खाने-पीने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चालक कई बार नाश्ते और खाने के लिए बसों को ढाबे पर खड़ी करते हैं। इस दौरान यात्रियों को मनपसंद खाना नहीं मिल पाता है।

मजबूरी में महंगे और बिना पसंद की चीजों को खाना पड़ता है। इसे देखते हुए परिवहन निगम के जिम्मेदारों ने मील ऑन व्हील व्यवस्था के तहत यात्रियों को खाना या नाश्ता बस में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार करके मुख्यालय भी भेज दिया गया है। इसके तहत ऑर्डर करने पर अगले ठहराव पर यात्री को खाने का पार्सल उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर परिक्षेत्र के परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि मील ऑन व्हील व्यवस्था का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद यात्रियों को आर्डर देने पर उन्हें अगले ठहराव पर मनचाहे मेन्यू वाला भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। यह सुविधा कैश ऑन डिलीवरी होगी।
विज्ञापन

 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें