फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट : संक्रमित होने से पहले पिता-पुत्र बनवा रहे थे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना अलर्ट : संक्रमित होने से पहले पिता-पुत्र बनवा रहे थे घर
विज्ञापन

बेलीपार (गोरखपुर)। करीब एक महीने पहले मुंबई से लौटे कामगार और उसके बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गांव में हड़कंप मचा है। दरअसल लौटने के बाद दोनों ने घर बनवाना शुरू किया था। इस काम में कुल 12 मिस्त्री-मजदूर लगे थे। अब पिता-पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी डरे हुए हैं। काम के संबंध में दोनों कई और लोगों से भी मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक बेलीपार के सोहना गांव निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग और उनका 40 वर्षीय पुत्र मुंबई में पेंट पॉलिश का काम करते हैं। कोरोना महामारी के बीच दोनों तीन जून को मुबंई से गांव आ गए। गांव में आने के बाद 14 दिन क्वारंटीन थे। इसके बाद 16 जून को दोनों ने घर की मरम्मत और नया निर्माण कार्य शुरू करवाया। काम में करीब 12 मजदूर भी लगे रहे। इस बीच पिता-पुत्र सामान खरीदने बाजार आने-जाने लगे। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम 50 साल से ऊपर के लोगों की जांच करने गाव में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर एक जून को दोनों का नमूना लिया गया। शनिवार को जब रिपोर्ट आई तो दोनों पॉजिटिव निकले। अब पिता-पुत्र ने जिन लोगों से मुलाकात की है उन सभी की लिस्ट तैयार की जा रही है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की तलाश की जा रही है, जो भी संपर्क में आएं होंगे उन्हें होम क्वारंटीन कराते हुए नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें