गोरखपुर में रोक के बावजूद रामगढ़ताल में चोरी से मछली मारने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 जाल और एक नाव बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैंट के महेरवा की बारी निवासी हीरा निषाद और उनके पुत्र इंद्रजीत निषाद के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षण शशिकांत राय ने बताया कि गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से रामगढ़ताल नैसर्गिक झील की नीलामी न होने के कारण मछली मारने पर प्रतिबंध लगाया है।
इसे भी पढ़ें: सिरदर्द और बुखार आए तो भी अस्पताल में करा लें जांच, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
लेकिन, पकड़े गए पिता-पुत्र चोरी से रामगढ़ताल में नाव की मदद से जाल डालकर मछली मारकर बेचते हैं। विकास प्राधिकरण के सचिव की तहरीर पर इस मामले में केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपियों का नाम सामने आने के बाद गिरफ्तारी की गई है।