फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुजुर्ग का नाजुक अंग काटने के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Fri, 09 Feb 2024 01:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रामअधारे प्रजापति बीते सोमवार की रात करीब 11 बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले तो किसी ने उनका प्राइवेट अंग काट दिया। पीड़ित की पत्नी दुर्गावती का आरोप है कि देवर बुद्धू से जमीन का विवाद चलता है उसी बात को लेकर सोमवार की रात हमारे घर बुद्धू और उनका लड़का विनोद पहुंचा और लघुशंका के दौरान धारदार हथियार से प्राइवेट अंग काटकर उठा ले गए।
विज्ञापन
आरोपी पिता-पुत्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो टोला बुढ़ऊ निवासी रामअधारे प्रजापति (60) का प्राइवेट अंग काटने के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उधर, घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुढ़ऊ गांव निवासी बुद्धू और उसके बेटे विनोद उर्फ रोहित के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामअधारे प्रजापति बीते सोमवार की रात करीब 11 बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले तो किसी ने उनका प्राइवेट अंग काट दिया। पीड़ित की पत्नी दुर्गावती का आरोप है कि देवर बुद्धू से जमीन का विवाद चलता है उसी बात को लेकर सोमवार की रात हमारे घर बुद्धू और उनका लड़का विनोद पहुंचा और लघुशंका के दौरान धारदार हथियार से प्राइवेट अंग काटकर उठा ले गए।

दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई की है। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें