फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भूमि मुआवजा को लेकर आज लारा कोर्ट में पेश होंगे काश्तकार, पांचवें दिन भी काम ठप

Tue, 02 Jan 2024 11:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

ग्रामीणों का कहना है कि वे दो महीने से फाइल लेकर दौड़ रहे हैं लेकिन उन्हें टाला जा रहा है। मुआवजा मिलने पर ही वे कहीं और जमीन खरीद सकेंगे। उनका आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीडीए की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना का काम लगातार पांचवें दिन सोमवार को भी ठप रहा। मंगलवार को आंदोलित काश्तकार भूमि अर्जन पुनर्वासन प्राधिकरण (लारा कोर्ट) में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


जमीन बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वे मंगलवार को लारा कोर्ट में पेश होकर अपनी बात रखेंगे। कोर्ट में पेश होने के लिए समिति की अध्यक्ष तारा देवी, पृथ्वीराज पासवान, रामप्रीत, लालती देवी, बबलू, चन्द्रजोति, अवध नारायण सिंह, जय, कमला देवी, शकुंतला देवी, बलवंती, सुभावती, उर्मिला देवी, सुनरी, विंद्रावती देवी आदि जाएंगी।

जंगल सिकरी उर्फ खोराबार के काश्तकार ने बृहस्पतिवार को खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना के काम को बंद करा दिया था। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राॅली व डंपर को वहां से वापस कर दिया। मांग थी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करते हुए उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि वे दो महीने से फाइल लेकर दौड़ रहे हैं लेकिन उन्हें टाला जा रहा है। मुआवजा मिलने पर ही वे कहीं और जमीन खरीद सकेंगे। उनका आरोप है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें