फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना में किसानों को मिला ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के कार्यालय में आयोजित एक समारोह में तीन किसानों को ट्रैक्टर दिए गए। समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण विधायक विपिन सिंह रहे। उन्होंने किसानों को ट्रैक्टर की चाभी सौंपी।
जिन किसानों को ट्रैक्टर दिए गए उनमें हरैया, कौड़िराम निवासी अनिल सिंह, सेमरी गोला निवासी विभूती तिवारी, बारीगांव, सीकरीगंज निवासी सुमित सिंह रहे। किसानों ने ट्रैक्टर पाकर इसके लिए सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर व्यापारी जवाहर कसौधन, मदन अग्रहरि, प्रभाशंकर त्रिपाठी , मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, लेखाकार संतोष श्रीवास्तव, मंडी निरीक्षक अंकुश श्रीवास्तव, लाल बहादुर, आलोक कुमार सिंह, मंडी सहायक राधाकृष्णन सिंह, भूपेंद्र कुमार सिंह, संजय पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें