फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कांग्रेस के पूर्व सांसद के परिवार ने भाजपा को दिया समर्थन

Tue, 28 May 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व सांसद के परिवार ने भाजपा को दिया समर्थन
- पौत्र रोहन ने मंदिर पहुंच सीएम योगी का लिया आशीर्वाद, गोरक्षपीठ के प्रति जताई आस्था
अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर।
सदर संसदीय सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद स्वर्गीय नरसिंह नारायण पांडेय के परिवार के सदस्यों ने गोरक्षपीठ एवं गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा को पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। पूर्व सांसद के पौत्र रोहन पांडेय ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री से मिलकर परिवार की तरफ से एक पत्र सौंपा और सीएम योगी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीएम योगी को सौंपा गया पत्र पूर्व सांसद नरसिंह नारायण पांडेय की पुत्रवधू बिंदु पांडेय ने लिखा है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने 2022 में ही कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है। अस्वस्थ होने के कारण वह खुद मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लेने नहीं आ पा रही हैं, इसलिए बड़े बेटे रोहन पांडेय के हाथों आस्था प्रकटीकरण और समर्थन का यह पत्र भेज रही हैं। कुछ दिन पूर्व बिंदु पांडेय ने मंदिर आकर सीएम योगी का आशीर्वाद लिया था। नरसिंह नारायण पांडेय गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। वह राज्यसभा और विधान परिषद के भी सदस्य रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें