फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पांचवें दिन 85 मतदान कर्मियों ने प्राप्त की ईडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 517 ने डाक मत पत्र से किया मतदान, पांच दिन में गोरखपुर लोकसभा से 1854 मतदान कर्मी ने ईडीसी प्राप्त की
विज्ञापन

-पोस्टल बैलेट से पांच दिन में 724 लोग कर चुके मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय भवन में लोकसभा गोरखपुर लोकसभा बांसगांव चुनाव में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का प्रशिक्षण में सोमवार को तीसरे दिन बांसगांव और गोरखपुर लोकसभा के 2400 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। गोरखपुर लोकसभा से 85 कर्मचारियों ने ईडीसी निर्वाचन कर्तव्य प्रमाणपत्र प्राप्त किया, जबकि 517 कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से मतदान किया।
बांसगांव लोकसभा से ईडीसी निर्वाचन कर्तव्य प्रमाणपत्र 210 मतदान कर्मियों ने प्राप्त किया, जबकि डाक मतपत्र से 35 मतदान कर्मियों ने डाक से मतदान किया। पांच दिनों में 378 मतदान कर्मियों ने ईडीसी प्राप्त की। 573 मतदान कर्मियों ने डाकपत्र से मतदान किया। ईडीसी प्राप्त करने वाले मतदान कर्मी ड्यूटी स्थल पर ईवीएम से मतदान करेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर लोकसभा ईडीसी डाक मतपत्र नोडल अधिकारी एसीएस अमित जायसवाल बांसगांव लोकसभा ईडीसी डाक मतपत्र नोडल अधिकारी एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह की देखरेख में मतदान कर रहे हैं। इस दौरान जिला विकास अधिकारी सहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक राजमणि वर्मा, रिटर्निंग अफसर एसडीम गोला केसरी नंदन तिवारी, परियोजना निदेशक अनिल सिंह, बचत अधिकारी बृजेश यादव, डीसी मनरेगा सौरभ श्रीवास्तव 12डी प्रभारी/ एसीएम राजू कुमार सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, तहसीलदार न्यायिक विकास कुमार मौजूद थे।
-
खराब ईवीएम सर्विस इंजीनियर तत्काल बदलेंगे
गोरखपुर। गोरखपुर संसदीय सीट के गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा शहर, विधानसभा पिपराइच, विधानसभा कैंपियरगंज आशिक विधानसभा सहित गोरखपुर के सभी विधानसभाओं और बांसगांव लोकसभा में एक जून को मतदान होना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश के निर्देशन में सहायक रिटर्निग ऑफिसर/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने पर अतिरिक्त ईवीएम लगाने के लिए सर्विस इंजीनियर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए खराब हुई ईवीएम को तत्परता के साथ बदलने का काम करेंगे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सदर तहसील सभागार में बैठक की, जिसमें दायित्व का बखूबी निर्वहन करने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी बूथ पर ईवीएम खराब होती है, तो तत्काल कानूनगो, नायब तहसीलदार मुस्तैदी के साथ सर्विस इंजीनियर से खराब ईवीएम को बदलने का काम करेंगे। पोलिंग पार्टियों 31 मई को सेक्टर वार बने बूथ के लिए मतदान कर्मी पूरी टीम के साथ संबंधित बूथ या क्लस्टर प्वाइंट के लिए रवाना होंगे।
हर सेक्टर अधिकारी के पास रिजर्व में ईवीएम होगी। इसके अलावा प्रत्येक सेक्टर अधिकारी के साथ एक-एक मास्टर ट्रेनर भी टैग किया गया है, जिससे कोई भी तकनीकी खराबी किसी बूथ से प्राप्त होने पर उसका समाधान किया जा सके।
मतदान संपन्न होने के बाद सभी पीठासीन अधिकारी ईवीएम सीधे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में लेकर जाएंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से अपर सदर एसडीएम सिद्धार्थ पाठक, सदर तहसीलदार विकास सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र यादव, अरविंद नाथ पांडे, आकांक्षा पासवान, हिमांशु मिश्रा सहित समस्त कानूनगो एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
गोरखपुर। सातवें चरण के मतदान से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। उन्होंने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश ने गोरखपुर एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी /जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश, बांसगांव लोकसभा रिटर्निंग ऑफिसर, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एसडीम गोला केसरी नंदन तिवारी, ईडीसी प्रभारी/ एसडीएम बांसगांव प्रदीप सिंह, रिटर्निंग ऑफिसर गोरखपुर लोकसभा/ एसडीएम कैंपियरगंज रोहित मौर्य सहायक रिटर्निंग अफसर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ईडीसी प्रभारी एसीएम अमित जायसवाल एसडीएम सहजनवां कुंवर सचिन सिंह सहित संबंधित अधिकारियों से बातें की।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी नवदीप रिणवा ने कहा कि सातवें अंतिम चरण का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदान केंद्र पर गर्मी को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि आने वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। हर मतदाता के घर मतदाता पर्ची पहुंच जानी चाहिए, जिससे मतदान केंद्र पर मतदाता को भटकना न पड़े। हर मतदान केंद्र पर पानी के पीने की व्यवस्था रहे, जिससे प्यास लगने पर मतदाता को असुविधा न हो, जबकि छांव का भी इंतजाम हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें