गोरखपुर में कोरोना कर्फ्यू का बेहद सख्ती से पालन कराने का एक फर्जी ऑडियो, एसएसपी का बताते हुए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु ने इसका खंडन करते हुए, फर्जी आडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इसे गैर जिम्मेदारों ने इतने ग्रुप में वायरल किया कि हड़कंप मच गया। लोग एक-दूसरे से कल से होने वाली कथित पुलिस की सख्ती पर फोन से चर्चा करने लगे।
ऑडियो में यह बताया गया कि गोरखपुर के एसएसपी ने मातहतों को वायरलेस सेट पर कल से बहुत सख्ती करने का निर्देश दिया है। एसएसपी ने इस तरह का कोई भी निर्देश जारी करने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि आमजन कोरोना कर्फ्यू के प्रावधानों का पालन करें। मास्क लगाएं, दो गज दूरी का पालन करें और बिना मतलब घर से न निकलें।