फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद की शिक्षिका के कागजात पर गोरखपुर में 10 साल से नौकरी कर रही महिला, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 13 Oct 2020 12:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद की शिक्षिका रूपम राय ने गोरखपुर में तैनात शिक्षिका रूपम राय पर कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। गाजियाबाद की शिक्षिका का कहना है कि मानव संपदा पोर्टल के जरिए उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखे पत्र में गाजियाबाद की शिक्षिका ने अपने पैन कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेजों को चुराकर आरोपी के गोरखपुर में दस वर्षों से नौकरी करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद से बेसिक शिक्षा विभाग ने गोरखपुर में कार्यरत शिक्षिका का वेतन रोकते हुए उन्हें नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


पत्र के मुताबिक, शिक्षिका ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने के बाद से उन्हें कोड एलॉट हुआ। ऑनलाइन जांच करने के दौरान उन्हें पता चला कि इस कोड का इस्तेमाल सरदारनगर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुंडेरवा की शिक्षिका रूपम राय की ओर से किया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने एसटीएफ के साथ-साथ गोरखपुर के बीएसए से शिकायत की है। विभाग ने आनन-फानन में आरोपी शिक्षिका को सभी शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ 16 अक्तूबर को कार्यालय में तलब किया है, जहां दोनों के दस्तावेजों का सत्यापन होगा।

विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों को मिले 30 नए एआरपी

बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि गाजियाबाद की शिक्षिका ने गोरखपुर में कार्यरत शिक्षिका पर कूटरचित दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने का आरोप लगाया है। विभाग ने आरोपी शिक्षिका का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी किया है। 16 अक्तूबर को शिक्षिका को शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए कार्यालय बुलाया गया है।  

जिले के परिषदीय विद्यालयों में पांच विषयों की पढ़ाई की गुणवत्ता को सुधारने के लिए आयोजित एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। 30 शिक्षक उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को एआरपी की लिखित परीक्षा का आयोजन डॉयट परिसर में किया गया था। प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच एआरपी तैनात किए जाएंगे।

अब तक कुल 68 एआरपी का चयन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर हुआ है। एआरपी हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों के विशेषज्ञ के रूप मे तैनात होंगे। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि एआरपी परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। 30 नए एआरपी परिषदीय विद्यालयों को मिल गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें