गिरोह के काम करने का तरीका बेहद संगठित बताया जा रहा है। सबसे पहले राजघाट इलाके में बड़ी मात्रा में खाली तेल के टिन इकट्ठे किए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर यह टिन विभिन्न ब्रांड्स के नाम से री-सेल किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि ये टिन के डिब्बे यहां से नेपाल भेजे जाते हैं, जहां उनमें पाम ऑयल भरा जाता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शहर और आसपास के इलाकों में खाद्य तेल की बढ़ती मांग ने एक ऐसा अवैध नेटवर्क खड़ा कर दिया है, जिसने खाद्य सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाल दिया है। खाली टिन में छोटे ब्रांड का तेल और पाम ऑयल भरकर धंधेबाज उसपर ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगा दे रहे हैं। इसके बाद बाजार में खपा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों के मुताबिक, रोजाना करीब 10 करोड़ रुपये का नकली तेल धंधेबाज बाजार में खपा दे रहे हैं। राजघाट इलाके में हार्बर्ट बांध के किनारे बड़ी संख्या में तेल के टिन को बेचा जाता है। बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे बांध किनारे टिन से स्टीकर को हटाया जा रहा था।
Trending Videos
काम कर रहे एक मजदूर ने बताया कि एक हजार टिन का ऑर्डर आया है। इसे तैयार कर भेजना है। उसने बताया कि टिन का इस्तेमाल तेल रखने और ड्राई फ्रूट्स की पैकेजिंग में होता है। बगल के एक दुकानदार ने बताया कि यहां से खाली टिन गोदाम में ले जाए जाते हैं। वहां पर इसमें तेल और रिफाइंड ऑयल भरा जाता है। उसने बताया कि ये टिन नेपाल भी भेजे जाते हैं।
सूत्रों ने बताया कि गोरखपुर में रोजाना करीब 300 टन खाद्य तेल की खपत होती है। यहां से खाद्य तेल की सप्लाई बिहार तक जाती है। गिरोह का पूरा खेल मांग के अनुसार तेल की पैकिंग करने पर आधारित है। कभी इसे ब्रांडेड रिफाइंड ऑयल बना देते हैं, तो कभी सरसों के तेल के नाम पर बेच देते हैं।
हाल ही में बस्ती जिले में गोरखपुर की साहबगंज मंडी से भेजा गया नकली रिफाइंड ऑयल पकड़े जाने के बाद यह पूरा गिरोह फिर से सुर्खियों में है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में सामने आई जानकारियां चौंकाने वाली हैं। धंधेबाज दिल्ली से नकली स्टीकर मंगाते हैं, नेपाल से पाम ऑयल मंगाया जाता है और गोरखपुर में बैठे गिरोह के लोग इसे मशहूर ब्रांड्स के नाम से बाजार में उतार देते हैं।
नेपाल से आता है पाम ऑयल, गोरखपुर में बदल जाता है ब्रांडेड रिफाइंड
गिरोह के काम करने का तरीका बेहद संगठित बताया जा रहा है। सबसे पहले राजघाट इलाके में बड़ी मात्रा में खाली तेल के टिन इकट्ठे किए जाते हैं। स्थानीय स्तर पर यह टिन विभिन्न ब्रांड्स के नाम से री-सेल किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि ये टिन के डिब्बे यहां से नेपाल भेजे जाते हैं, जहां उनमें पाम ऑयल भरा जाता है।
मंडी के सूत्रों की मानें तो सीमावर्ती इलाकों से यह तेल नेपाल से बिहार के सीतामढ़ी, जोगबनी, अररिया और सुपौल के रास्ते होते हुए बलिया होते हुए यूपी में प्रवेश करता है। नेटवर्क से जुड़े लोग इसे गोरखपुर पहुंचाते हैं। यहां से अन्य जगहों को भेजा जाता है। गोरखपुर पहुंचते ही इन टिनों को छोटे पैकेटों और कंटेनरों में भरने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
यही नहीं तेल की गुणवत्ता से लेकर उसकी उत्पत्ति तक सब कुछ ग्राहकों से छिपाने के लिए नई पैकिंग पर नकली स्टिकर चिपकाए जाते हैं, जिन पर एमआरपी, पैकिंग डेट, बैच नंबर और कस्टमर केयर नंबर तक प्रिंट किए जाते हैं। पहली नजर में असली और नकली के बीच फर्क करना आम लोगों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है।
दिल्ली से आता है नकली स्टीकर का जखीरा
इस पूरे रैकेट की सबसे अहम कड़ी है हर ब्रांड के नाम से छपने वाले नकली स्टीकर। जांच एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, ये स्टीकर दिल्ली से बड़ी मात्रा में मंगाए जाते हैं। इन्हें इस तरह तैयार किया जाता है कि कोई भी दुकानदार या उपभोक्ता आसानी से धोखा खा जाए।
स्टीकर पर न सिर्फ आकर्षक डिजाइन होते हैं, बल्कि बाजार में मौजूद असली ब्रांड्स से हूबहू मेल खाने वाली प्रिंटिंग भी की जाती है। इन स्टीकरों का इस्तेमाल कर पाम ऑयल को ब्रांडेड रिफाइंड या सरसों के तेल का रूप देकर दुकानों तक पहुंचाया जाता है। बताया जा रहा है कि मांग बढ़ने पर गिरोह अलग-अलग ब्रांड्स के नाम से एक ही तेल को कई तरह के पैक में बेच देता है।
बस्ती में कार्रवाई से खुली परतें, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
बस्ती जिले में नकली रिफाइंड तेल की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद यह पूरा नेटवर्क एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। बस्ती के रुधौली में सोमवार की रात पकड़ा गया बड़े ब्रांड का नकली रिफाइंड तेल साहबगंज मंडी से भेजा गया था। सूत्रों की मानें तो धंधेबाज साहबगंज और हार्बर्ट बंधे के पास मिलावट का खेल करते हैं। इसे गोरखपुर गोरखपुर-बस्ती मंडल की मंडियों में खपाया जाता है।
छापा के दौरान मिले थे सात ड्रम
पिछले साल गोरखपुर-वाराणसी रोड स्थित एक कांप्लेक्स में छापा मारा गया तो वहां एक बड़े ब्रांड से संबंधित तेल के सात ड्रम मिले थे। गोदाम संचालक ने बताया कि कंपनी ने जिन गैलन में यह तेल भेजा था, वह फूट गए थे, इसलिए इस तेल को बिना ब्रांड वाले ड्रम में रख दिया गया। हालांकि, जब सैंपल जांच को भेजा गया तो वह फेल हो गया। इसी प्रकार देवरिया में भी रिफाइंड तेल के दो नमूने पिछले दिनों संदेह के आधार पर लिए गए थे लेकिन दोनों ही नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे।
रिफाइंड व सरसों के तेल के कुछ नमूने फेल हो चुके हैं। ब्रांडेड कंपनी का स्टीकर लगाकर भी तेल बेचने की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ जगहों से नमूने लेकर फिर जांच को भेजा जाएगा: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा