फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: नकली पासपोर्ट व वीजा बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Tue, 09 Aug 2022 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार


पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, एक लैपटॉप, पेन ड्राइव, 15 सौ रुपये, एक पासपोर्ट, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, तीन चेक बुक, एक नकली पासपोर्ट, नकली वीजा समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने सोमवार को नकली पासपोर्ट और वीजा बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर चुके हैं। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगा रही कि कितने लोगों के साथ इन्होंने ठगी की है।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, एक लैपटॉप, पेन ड्राइव, 15 सौ रुपये, एक पासपोर्ट, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, तीन चेक बुक, एक नकली पासपोर्ट, नकली वीजा समेत महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष संदीप सिंह के अनुसार, सोमवार को गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटा बाजार के पास बड़गो मोड़ से दोनों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान प्रमोद कुमार उर्फ सूरज बजाज, थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर, शिवानी उर्फ सलमा कोल मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बताया कि दोनों आरोपी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से भारत और नेपाल में रहने वाले लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर पासपोर्ट और वीजा बनाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें