फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अगले साल जिला अस्पताल की नई ओपीडी में मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को अगले साल कई सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। अस्पताल के बगल में 22 करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला नए ओपीडी भवन का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें ओपीडी कक्षों के अलावा पर्चा और दवा काउंटर, ड्रेसिंग रूम, पार्किंग तथा प्रशासनिक कार्यालय की व्यवस्था होगी। भवन के बीच में बड़ा हॉल बनाया जा रहा है, जिसमें 150 से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इससे मरीजों को ओपीडी के बाहर लंबी कतारों में खड़े रहने और बैठने के लिए जगह तलाशने की परेशानी से राहत मिलेगी। भवन का निर्माण कार्य यूपीपीसीएल की ओर से कराया जा रहा है।
नए भवन में बेसमेंट, भूतल और दो अन्य तल बनाए जा रहे हैं। बेसमेंट में 1405 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में पार्किंग की व्यवस्था होगी। भूतल का निर्माण 1310 वर्ग मीटर और प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण 1260-1260 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भूतल पर डॉक्टरों और मरीजों की सुविधा के लिए 14 ओपीडी कक्ष बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सात पर्चा काउंटर, सात दवा वितरण काउंटर और एक ड्रेसिंग रूम होगा। प्रथम तल पर आठ ओपीडी कक्षों के साथ प्रशासनिक ब्लॉक तैयार किया जा रहा है। इसी तल पर चिकित्सा अधीक्षक और प्रबंधक के कार्यालय भी होंगे। इसके अलावा 100 सीट की क्षमता वाला ऑडिटोरियम और मीटिंग हॉल बनाया जा रहा है।
द्वितीय तल पर आठ फैकल्टी रूम तैयार किए जाएंगे। भवन में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए 150 से अधिक लोगों की क्षमता वाला बड़ा हॉल भी होगा। नए भवन के शुरू होने से जिला अस्पताल में ओपीडी की व्यवस्था बेहतर होने के साथ मरीजों को जांच और इलाज से जुड़ी कई सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें