फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक सप्ताह में 65.76 मीट्रिक टन धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में धान खरीद की रफ्तार धीमी बनी हुई है। खरीद शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी महज 65.76 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है। बारिश के कारण खेतों में पानी और नमी होने से कटाई प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि क्रय केंद्रों पर धान की आवक कम है। विपणन विभाग के अधिकारियों को उम्मीद है कि दिवाली के बाद धान की कटाई में तेजी आएगी। इसके साथ ही मंडियों और क्रय केंद्रों पर धान की आवक बढ़ने लगेगी। इस बार जिले में 1.90 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में कुल 161 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। धान खरीद की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2027 तक चलेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें