फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: एकला बांध पर कूड़ा गिराने गई गाड़ियों को रोककर जताया विरोध, प्रवर्तन दल के समझाने पर माने लोग

Wed, 26 Jul 2023 02:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को नाला सफाई, सफाई महाअभियान, अतिक्रमण, जलभराव, बाढ़ की समीक्षा की। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी 24 घंटे सक्रिय रहकर व्यवस्था पर नजर रखें। कहीं कोई समस्या आ रही है तो तत्काल इसका समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
एकला बांध - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम की गाड़ी मंगलवार को एकला बंधे पर कूड़ा गिराने गई थी। पिपरी गांव के ग्रामीणों ने वाहनों को रोककर विरोध जताया। गाड़ी घेरकर लोग खड़े हो गए। लोगों ने गाड़ी चालकों से साफ कहा कि किसी भी सूरत में बंधे पर कूड़ा न गिराएं। हंगामे की सूचना मिलने पर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने तत्काल प्रवर्तन दल को मौके पर भेजकर मामले को शांत करवाया।

विज्ञापन


एकला बांध पर कूड़ा निस्तारण का काम चल रहा है। सहजनवां के सुथनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अभी शुरू न होने के कारण महानगर से निकलने वाला कूड़ा एकला बांध पर ही गिराया जाता है। एक तरफ कूड़ा निस्तारण और दूसरी तरफ कूड़ा गिराने का ग्रामीण काफी समय से विरोध कर रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सुथनी में प्लांट शुरू होते ही कूड़ा एकला बांध पर गिराना बंद कर दिया जाएगा। ग्रामीणों को पूरी जानकारी दी गई है। सहमत होने के बाद गाड़ियां वापस लौटीं।

इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर के लिए कसा बॉर्डर तो और तमतमाया नेपाली टमाटर

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण हटवाया

नगर निगम के प्रवर्तन बल ने मंगलवार को मोहद्दीपुर में गोपाल मंदिर के सामने सड़क से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण के चलते आवागमन में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा सूबा बाजार में छापा मारकर छह किलोग्राम से ज्यादा पॉलीथिन जब्त किया। टीम ने 6300 रुपये जुर्माना जमा कराया।

समस्याओं का तत्काल कराएं समाधान: नगर आयुक्त
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को नाला सफाई, सफाई महाअभियान, अतिक्रमण, जलभराव, बाढ़ की समीक्षा की। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी 24 घंटे सक्रिय रहकर व्यवस्था पर नजर रखें। कहीं कोई समस्या आ रही है तो तत्काल इसका समाधान कराया जाए। पार्षदों से समन्वय स्थापित कर जरूरी कार्य अनिवार्य रूप से कराएं।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें