फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सरस मेले में स्थानीय उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज में सरस प्रदर्शनी को देखते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले का डीएम आलोक कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। स्टॉलों का निरीक्षण करने के दौरान डीएम ने स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्री की खरीददारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उत्पादों के उत्पादन के तरीके के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और उत्पादों की मार्केटिंग के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला ने बताया कि तीन दिवसीय सरस मेला 18 अक्तूबर तक रहेगा। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हस्त निर्मित उत्पादों की बिक्री के लिए काउंटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें