फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साथी कर्मी की पिटाई के विरोध में घेरा थाना

विज्ञापन
धनघटा थाने का घेराव करने पहुंचे सफाई कमी-स्रोत सफाई कर्मी
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर बाजार धनघटा में जेसीबी चालक के पद पर कार्यरत कर्मी को मारपीट कर घायल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह अधिक संख्या में सफाईकर्मियों ने थाने का घेराव किया। थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। धनघटा क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी रामप्रवेश नगर पंचायत हैंसर बाजार में जेसीबी चालक के पद पर कार्यरत हैं। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम वह जेसीबी लेकर हैंसर बाजार की तरफ जा रहे थे। एक चालक ट्रैक्टर के साथ आया और अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर जेसीबी में टकरा गया। नाराज ट्रैक्टर चालक रामप्रवेश को मारने-पीटने लगे। राहगीरों ने बीच-बचाव किया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर रामप्रवेश बृहस्पतिवार की शाम थाने पर गए लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत के सफाईकर्मी अधिक संख्या में थाने पर पहुंचे और केस दर्ज करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें