फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हर दूसरे घर में बुखार पीड़ित, डेंगू जैसे लक्षण, कम हो रहीं प्लेटलेट्स

Thu, 05 Oct 2023 03:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गोरखपुर शहर में डेंगू जैसे लक्षण वाले मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। हर दूसरे घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। इनमें से कइयों में डेंगू जैसे लक्षण दिख रहे हैं। लोग मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहे हैं, जिससे तीसरे दिन कई मरीजों का प्लेटलेट्स भी नीचे चला जा रहा है। मरीजों में कमजोरी, चलने पर सांस फूलने सहित अन्य लक्षण दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि रोग की रोकथाम के लिए मच्छरों का प्रकोप रोकना जरूरी है, लेकिन इसके लिए फाॅगिंग नहीं कराई जा रही है।

विज्ञापन


गोलघर काली मंदिर के बगल से रास्ता सुमेर सागर ताल की ओर जाता है। इसमें करीब 200 मीटर आगे जाने पर बाइक मैकेनिक अजय कुमार का मकान है। अजय की मां रेशमा, भाई गौतम और सनी, बहन शीतल सहित पूरा परिवार बुखार से पीड़ित है।
बुधवार की दोपहर 01.20 बजे अजय काली मंदिर के पास सामान लेने गए थे। उन्होंने बताया कि डेंगू जैसे लक्षण से पांच दिनों से परेशान हैं। इसी मोहल्ले में कमल कन्नौजियां की पत्नी शशिकला बुखार से पीड़ित हैं। बगल में ही पुर्दिलपुर मोहल्ला है। यहां पर बबलू, विशाल, लल्ला, राहुल सहित अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

इलाज में खर्च हो गए 22 हजार रुपये

पुर्दिलपुर मोहल्ले के विशाल चार दिनों तक गोरखनाथ क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहे। उन्हें डेंगू जैसे लक्षण थे। जांच से लेकर दवा उपचार में कुल 22 हजार रुपये खर्च हो गए। फल बेचकर पिता राम लखन परिवार का खर्च चलाते हैं। बेटे के इलाज में वे अब कर्जदार बन गए। उनकी माली हालत खराब हो गई है। इसी मोहल्ले के राहुल डेंगू जैसे बुखार से उबरे तो उनके भाई रोहन की तबीयत बिगड़ गई। उनका उपचार चल रहा है। दोनों भाइयों के उपचार में करीब 15 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।

नहीं करा रहे जांच, मेडिकल स्टोर से खरीदकर खा रहे दवा
जाफरा बाजार मोहल्ले में करीब एक माह से लोग बुखार की मार झेल रहे हैं। कई लोग डेंगू संक्रमित हो चुके हैं। कई लोग घर पर ही बिना जांच कराए दवा खा रहे हैं। दोपहर करीब 02.20 बजे जाफरा बाजार के दो मिनारा मस्जिद के पास दर्ज गली में सन्नाटा रहा। मोहल्ले में किराना स्टोर पर शबा नाम की युवती बैठी थी। उनसे जब पूछा गया कि इस मोहल्ले में किसी को डेंगू हुआ है क्या। तो वह बोली पड़ीं.. यहां तो हर घर में एक दो बीमार हैं।

सबको डेंगू है या नहीं, इसका पता नहीं, लेकिन लक्षण बिल्कुल वैसे ही हैं। कुछ लोगों ने इस डर से जांच नहीं कराई कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा। जबकि कुछ लोग रुपये के अभाव में मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खा रहे हैं। लोगों ने कहा कि सब कुछ होने के बावजूद साफ सफाई और फॉगिंग का कोई इंतजाम नहीं है। कमोबेश यही हालत शहर के बेतिहायाता, पादरी बाजार, चक्सा हुसैन आदि मोहल्लों की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें