वर्तमान में टोल फ्री नंबर 1800-180-666 पर प्रेरणा, दीक्षा सहित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं के साथ-साथ शिक्षकों-कर्मचारियों, अभिभावकों तथा ग्राम प्रधानों द्वारा भी शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज कराए जाने की व्यवस्था की गई है। विभाग ने भविष्य में इसे और बेहतर बनाने के संकेत दिए हैं।
बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से टोल फ्री नंबर जारी की गई है। जनपद में इसके क्रियान्वयन की कवायद शुरू कर दी गई है। इस व्यवस्था से न सिर्फ शिकायतों के निस्तारण में आसानी होगी बल्कि विद्यालयों से जुड़ी व्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।