गोरखपुर। मार्च क्लोजिंग के चलते बृहस्पतिवार को रजिस्ट्री दफ्तर खुला रहा। नवरात्र में जमीनों की रजिस्ट्री कराने में वालों में उत्साह देखने को मिला। तहसील सदर के सब रजिस्ट्रार प्रथम एवं द्वितीय कार्यालय में 112 रजिस्ट्री हुई। शुक्रवार को चैत्र रामनवमी के दिन भी कार्यालय खुले रहेंगे।
रजिस्ट्री दफ्तर में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद भीड़ बढ़ी। वहीं, अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने लोगों को सूचित कर दिया कि अवकाश के दिन कम भीड़ में आसानी से रजिस्ट्री हो जाएगी। शासन स्तर से 31 मार्च तक रजिस्ट्री दफ्तर में अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। सहायक आयुक्त निबंधन संजय कुमार दुबे ने बताया कि अवकाश के दिन तहसील सदर के दोनों कार्यालयों में 112 रजिस्ट्री हुई।