फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सपा के मंच पर शिष्टाचार की उड़ीं धज्जियां, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ धक्का-मुक्की

Sun, 12 Sep 2021 11:17 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर 

सार

सपा के मंच पर अनुशासन और शिष्टाचार की धज्जियां ऐसी उड़ीं कि प्रदेश अध्यक्ष ने पीछे से धक्का लगने के बाद खुद ही कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया।
विज्ञापन
सपा की 'किसान नौजवान पटेल यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) की 'किसान नौजवान पटेल यात्रा' देवरिया से रविवार की सुबह चलकर पांच घंटे की देरी से शाम 5 बजे गोरखपुर पहुंची। मंच पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शिष्टाचार और अनुशासन की धज्जियां उड़ा दीं। मंच पर भारी भीड़ के बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के साथ धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद गुस्साए-झल्लाए प्रदेश अध्यक्ष ने भी पदाधिकारियों को गुस्से में पीछे धकेल दिया।

विज्ञापन


दरअसल, रविवार शाम 5 बजे यात्रा पांच घंटे की देरी से यहां पहुंची। इस बीच मंच पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। किसी तरह धक्का-मुक्की के बीच नरेश उत्तम पटेल का स्वागत हुआ। सपा के मंच पर अनुशासन और शिष्टाचार की धज्जियां ऐसी उड़ीं कि प्रदेश अध्यक्ष ने पीछे से धक्का लगने के बाद खुद ही कार्यकर्ताओं को पीछे धकेल दिया।

वहीं, जब सपा प्रदेश अध्यक्ष मंच की ओर बढ़े तो पहले से ही काफी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ मंच पर पहुंच गई। इस अफरा-तफरी के बीच झल्लाए कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां तक गिरा दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें