फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उद्यमियों ने की औद्योगिक क्षेत्र में फोरलेन बनाने की मांग, पदाधिकारियों ने की बैठक

Sat, 03 Feb 2024 12:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की सीईओ अनुज मलिक ने चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। गीडा सभागार में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में फोरलेन बनाने की मांग की। इस पर गीडा सीईओ अनुज मलिक ने अधिकारियों को एनएचएआई से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीडा के उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में फोरलेन बनाने के अलावा आवासीय भूखंडों में आरक्षण लागू करने की मांग की। उद्यमियों की मांग पर आवासीय भूखंड आवंटन में 10 प्रतिशत का आरक्षण संचालित ईकाइयों के उद्यमियों के निर्धारित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


शुक्रवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) की सीईओ अनुज मलिक ने चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। गीडा सभागार में आयोजित बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में फोरलेन बनाने की मांग की। इस पर गीडा सीईओ अनुज मलिक ने अधिकारियों को एनएचएआई से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ऑनलाइन भुगतान पर के मामले में गीडा अधिकारियों ने बताया कि प्रीमियम, रख-रखाव शुल्क एवं लीज रेंट के भुगतान संबंधी सॉफ्टवेयर डेवल्पमेंट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगले वित्तीय वर्ष में सभी उद्यमियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं इस दौरान उद्यमियों की मांग पर आवासीय भूखंड आवंटन में 10 प्रतिशत का आरक्षण संचालित ईकाइयों के उद्यमियों के निर्धारित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


उद्योगों के कर्मचारियों के लिए कम मूल्य पर भूखंड व फ्लैट उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सीईओ ने भविष्य में गीडा की ओर से लांच की जाने वाली योजना व निर्मित फ्लैटों में इसका विशेष ध्यान रखने का आश्वासन दिया। गीडा के सेक्टर-26 स्थित गारमेंट क्लस्टर के आवंटियों के समस्याओं के निराकरण के लिए सभी उद्यमियों से वार्ता करने के लिए उद्यमी मित्रों को निर्देशित किया गया।

बैठक में चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, विष्णु अजीत सरिया, प्रवीन मोदी, सुमित कक्कड़, अशोक साव, अतुल कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें