फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू में बीए के लिए प्रवेश परीक्षा आज, 23 केंद्रों पर 12032 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 18 Oct 2020 09:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा देकर निकलते विद्यार्थी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में रविवार को बीए प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। पहली पाली में होने वाली इस परीक्षा के लिए 12032 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए 23 केंद्र बनाए गए हैं। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन से सहयोग भी मांगा है। स्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. राजवंत राव ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा कराई जाएगी।

सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाएगी। बगैर मास्क लगाए किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से सैनिटाइजर लेकर आने की अपील की है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

770 ने छोड़ी बीएससी (कृषि) की प्रवेश परीक्षा

शनिवार को दूसरी पाली में विश्वविद्यालय में बीएससी (कृषि) के लिए प्रवेश परीक्षा हुई। कुल 3276 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2506 अभ्यर्थी ही परीक्षा दिए। 770 ने परीक्षा छोड़ दी।

परास्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. विजय कुमार ने बताया कि पहली पाली में हुई एमए/एमएससी (गणित) के लिए पंजीकृत 639 में से 565, एमएससी (वनस्पति विज्ञान) के लिए पंजीकृत 373 में से 344, एमए (समाजशास्त्र) के लिए पंजीकृत 508 में से 441 अभ्यर्थी ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें