फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाघागाड़ा ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
फोरलेन के किनारे से अतिक्रमण हटवाते एनएचएआई कर्मी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
- एनएचएआई ने फोरलेन के दोनों तरफ अतिक्रमण खाली कराया
विज्ञापन


- दुकानदारों के विरोध पर अधिकारियों समझाकर शांत कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गीडा। एनएचएआई की ओर से सड़क सुरक्षा यातायात के लिए रविवार को अभियान चलाकर बाघागाड़ा ओवरब्रिज के नीचे और फोरलेन के दोनों तरफ की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराया। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों ने विरोध किया लेकिन मौके पर एनएचएआई के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
एनएचएआई की कार्यदायी एजेंसी गोरखपुर इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (जीआईसीएल) ने डीएम से मिलकर अतिक्रमण को खाली कराने की मांग की गई थी। इसके बाद बाघागाड़ा फोरलेन की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि फोरलेन की जमीन पर जिन लोगों ने भी अतिक्रमण किया था उसे खाली करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर फिर अतिक्रमण किया जाता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान गीडा इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, नौसड़ चौकी प्रभारी कमलेश प्रताप सिंह, अमित विश्वकर्मा, चिन्मय, आनंद मिश्रा, अश्वनी तिवारी, नेत्रपाल सहित पुलिस बल की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें