फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

Fri, 14 Apr 2023 11:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

जाति संघर्ष में सोमवार को जुगनू पांडे, विश्वास तिवारी और मोनू को हरखापुर में उस समय गोली मारी गई थी जब वह आपस में खड़े होकर बात कर रहे थे। इसमें जुगनू पांडे की गोली से मौत हो गई थी जबकि 2 साथी घायल हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना में शामिल दो आरोपियों दो शरणदाता सहित चार लोगों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल बदमाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच के हरखापुर में गोली मारकर जुगनू पांडे की हत्या और उसके दो दोस्तों को घायल करने में शामिल बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों की जंगल में मुठभेड़ हुई, जिसमें तेजस्वी पटेल और पवन राजभर पुलिस की गोली से घायल हो गए। दोनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जाति संघर्ष में सोमवार को जुगनू पांडे, विश्वास तिवारी और मोनू को हरखापुर में उस समय गोली मारी गई थी जब वह आपस में खड़े होकर बात कर रहे थे। इसमें जुगनू पांडे की गोली से मौत हो गई थी जबकि 2 साथी घायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें: बगीचे में बनी झोपड़ी में लगी भीषण आग, जिंदा जलकर भाई-बहन की मौत
विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर घटना में शामिल दो आरोपियों दो शरणदाता सहित चार लोगों को जेल भेजा था लेकिन बुधवार को एक बार फिर घटना को लेकर विश्वास तिवारी ने राजभर परिवार को शरण देने के आरोप में दिनेश गुप्ता के घर पर चढ़कर मारपीट की थी।
विज्ञापन


इधर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाशों के आने की सूचना मिली पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और घटना में इस्तेमाल एक बाइक बरामद कर ली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें