फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गीडा में 24 नई औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने जा रही है। गीडा प्रबंधन ने 24 नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए औद्योगिक भूखंडों का आवंटन कर दिया है। इन इकाइयों में रेडीमेड गारमेंट्स, प्लास्टिक उत्पाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी यूनिट्स स्थापित होंगी। इससे क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
विज्ञापन

गीडा प्रशासन ने 510 वर्गमीटर से लेकर 4800 वर्गमीटर तक के कुल 24 औद्योगिक भूखंड विभिन्न सेक्टरों में आवंटित किए हैं। सेक्टर-26 में 510 वर्गमीटर के दो, सेक्टर-13 में 1950 वर्गमीटर के तीन, 2100 वर्गमीटर के सात और 3250 वर्गमीटर का एक भूखंड आवंटित किया गया है। वहीं, सेक्टर-15 में 2279 वर्गमीटर का एक, सेक्टर-27 में 3771, 4234 और 4448 वर्गमीटर के एक-एक भूखंड आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर-28 (सामान्य) में 2964 और 4800 वर्गमीटर के एक-एक तथा सेक्टर-28 प्लास्टिक पार्क में 2116, 2153 और 3242 वर्गमीटर के एक-एक भूखंड का आवंटन किया गया है।
गीडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनुज मलिक ने बताया कि बेहतर सड़क संपर्क, निवेश अनुकूल नीतियों और उद्यमियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के कारण गीडा उद्योग स्थापित करने के लिए पसंदीदा केंद्र बनता जा रहा है। उद्यमियों की मांग के अनुरूप छोटे, मध्यम और बड़े सभी प्रकार के उद्योगों के लिए भूखंड विकसित कर आवंटित किए गए हैं। इन नई औद्योगिक इकाइयों के स्थापित होने से गोरखपुर सहित आसपास के जिलों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से गारमेंट्स और प्लास्टिक उद्योग में कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे औद्योगिक गतिविधियों के साथ क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें