कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारियों को पीएफ की सुविधा देता है। इसके लिए, कर्मचारी के वेतन से थोड़ी धनराशि पीएफ खाते में जमा होने के लिए कट जाता है। यह धनराशि कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उसके भविष्य को सुरक्षित करता है। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि ईपीएफओ में जिन कर्मचारियों का अकाउंट होता है उन्हें अन्य कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर क्षेत्र के आयुक्त मनीष मणि के अनुसार आइए जानते हैं की ईपीएफओ खाताधारक को कौन-कौन सी सुविधाएं सरकार की ओर से मिलती है।
इंश्योरेंस की सुविधा
जैसे ही किसी कर्मचारी का पीएफ खाता खुलता है, तब वह बाई डिफॉल्ट इंश्योर्ड भी हो जाता है। एम्प्लॉई डिपोजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (ईडीएलआई) के तहत कर्मचारी का 6 लाख रुपये तक का बीमा होता है। नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर उसके नामित या कानूनी वारिस को 6 लाख रुपये तक का भुगतान किया जाता है।