फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फाइनेंस कंपनी में गबन का आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार, टैबलेट, फिंगर प्रिंट डिवाइस बरामद

Thu, 17 Aug 2023 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि आरोपी कर्मचारी कंपनी के रुपयों का गबन कर लिया है और हिसाब मांगने पर नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिनकेयर स्माइल फाइनेंस कंपनी में जालसाजी कर एक लाख 43 हजार 150 हजार रुपये हड़पने के आरोप में कर्मचारी महेंद्र कुमार गौड़ को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसके पास से नकदी, फिंगर प्रिंट डिवाइस, रसीद बुक बरामद कर लिया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी महेंद्र कुमार कंपनी में फील्ड अफसर था और महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कैथवलिया गांव का निवासी है। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि आरोपी कर्मचारी कंपनी के रुपयों का गबन कर लिया है और हिसाब मांगने पर नहीं दे रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक लाख 34 हजार 760 रुपये बरामद कर लिया। अन्य सामान भी उसके पास से मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें