फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: शौचालय मद में डकार गए 63.19 लाख, चार ग्राम प्रधानों व सेक्रेटरी फंसे

Fri, 22 May 2020 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।

सार

  • सेक्रेटरी समेत ग्राम प्रधानों के खिलाफ दर्ज किया गबन का मुकदमा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में स्वच्छता अभियान के तहत गांव में बनाए जाने वाले शौचालय के मद में आए 63 लाख 19 हजार रुपयों का चार प्रधानों व सेक्रेटरी ने मिलकर बंदरबांट कर लिया है। मामला हर्रैया विकास खंड के ग्राम पंचायत मजगवां, भानपुर, बांसगांव और केशवापुर का है। इसका पर्दाफाश होने पर सेक्रेटरी समेत चार ग्राम प्रधानों पर गबन का एफआईआर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों शासन के सख्त रवैये के चलते जनपद को ओडीएफ कराने के नाम पर अफसरों ने कागजों पर आनन-फानन में शौचालय निर्माण दिखाकर ओडीएफ का प्रमाण पत्र हासिल कर लिया था। इसकी हकीकत सत्यापन में खुलकर सामने आ रही है।

दरअसल,  ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की किस्त निकालने के बावजूद लाभार्थियों को नहीं दी गई। इसका पर्दाफाश नोडल डीसी के सत्यापन में हुआ। फिलहाल डीपीआरओ ने शौचालयों की धनराशि के गबन पर ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस पहले ही जारी कर दिया था।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत के जिले के हर्रैया विकास खंड की ग्राम पंचायत मझगवां, भानपुर, बांसगांव और ग्राम पंचायत केशवापुर में शौचालयों के निर्माण के लिए पहली व दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद चारों ग्राम पंचायतों के लाभार्थियों को अब तक धनराशि नहीं दी गई। जबकि सत्यापन में पाया गया कि छह खातों से 63.19 लाख की धनराशि निकाली ली गई।

Trending Videos
विज्ञापन

‘किस्त निकाले के बावजूद लाभार्थियों को नहीं दी गई’

डीपीआरओ विनय सिंह ने बताया कि शौचालय निर्माण की दूसरी किस्त निकाले जाने के बावजूद लाभार्थियों को नहीं मिली है। हालांकि चारों ग्राम प्रधानों व सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। अब इनके खिलाफ स्थानीय थाने में उच्चाधिकारियों के आदेश पर प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है।

सरकारी धन वसूली की कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल हर्रैया पुलिस ने गिरजेश कुमार श्रीवास्तव निवासी मुसहा बरहपेड़ा, थाना पैकौलिया जनपद बस्ती की तहरीर पर पंचायत अधिकारी अनिल कुमार सिंह, ग्राम प्रधान मझगवां, ग्राम प्रधान भानपुर, ग्राम प्रधान बांसगांव तथा ग्राम प्रधान केशवपुर के खिलाफ दर्ज कर हर्रैया पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें