फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज इन क्षेत्र में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Wed, 01 Apr 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रोड चौड़ीकरण को लेकर लाइन शिफ्टिंग व अन्य कार्य के लिए बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों में लगभग पांच से छह घंटे के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी के अनुसार, राप्तीनगर न्यू उपकेंद्र से निकलने वाले करीमनगर फीडर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण में लाइन शिफ्टिंग का कार्य संपन्न किया जाएगा। विद्युत माध्यमिक कार्य खंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि उपकेंद्र इंडस्ट्रियल एस्टेट के पश्चिमी जनप्रिय फीडर, उपकेंद्र विकास नगर के विकास नगर, बरगदवा फीडर, उपकेंद्र खोराबार के रामगढ़ फीडर, उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के लालपुर टीकर फीडर, उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड, उपकेंद्र पादरी बाजार की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें