फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज बंद रहेगी बंजरिया, डाक बंगला और गोला बाजार की बिजली

Fri, 12 Sep 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आरडीएसएस योजना के अंतर्गत डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में व्यापक सुधार के लिए जर्जर तार बदलकर एबीसी केवल एवं पोल लगाने का कार्य किया जाना है। इसके कारण टाऊन एक फीडर से बैंक चौराहा बंजरिया रोड 400 केवीए एलटी और निदुला 250 केवीए ट्रांसफार्मर और 400 केवीए डाक बंगला और मढ़या काली मंदिर 400 केवीए बंद रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के दौरान गोलाबाजार, त्रिपाठी मार्केट, मड़या क्षेत्र, काली मंदिर और डाक बंगला (शास्त्री नगर) ट्रांसफार्मर और नेदुला बंजरिया रोड की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी क्रम में इंडस्ट्रियल विद्युत उपकेंद्र से पुलिस लाइन फीडर से जुड़े 250 केवीए ट्रांसफार्मर छोटी सरौली पर भी एबी केबल लगाने का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जिसके कारण छोटी सरौली ट्रांसफार्मर के आसपास के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें