फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए कार्यालय के सामने ट्रांसफाॅर्मर से फिर तेल चोरी

Tue, 26 May 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 300 घरों की बिजली साढ़े छह घंटे रही ठप
विज्ञापन




गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्यालय के सामने रखे ट्रांसफाॅर्मर से एक बार फिर तेल चोरी होने का मामला सामने आया है। तेल चोरी के कारण तीन सौ से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति करीब साढ़े छह घंटे तक बाधित रही।
डेढ़ महीने के भीतर एक ही स्थान पर दूसरी बार हुई इस घटना से बिजली निगम के अभियंता परेशान हैं। मामले में रामगढ़ताल थाने में दोबारा तहरीर दी गई है। पिछली घटना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीडीए कार्यालय के सामने बिजली निगम ने 400-400 केवीए क्षमता के तीन ट्रांसफाॅर्मर लगाए हैं, जिनसे आसपास की कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार दोपहर ट्रांसफाॅर्मर से धुआं निकलता देख लोगों ने बिजलीकर्मियों को सूचना दी। उन्होंने जिलाधिकारी को भी मामले से अवगत कराया और कहा कि 11 अप्रैल को भी इसी स्थान पर रखे दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी हुआ था। सूचना मिलने पर तारामंडल के जेई इंद्रजीत वर्मा मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी कर लिया गया है, जिसके चलते ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें