फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम का बड़ा कदम: नौसड़ में बनेगा नया सबस्टेशन, लोड बंटेगा- 15 हजार घरों को फायदा

Thu, 28 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत नौसड़ उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र बनने के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और विश्वसनीय होगी।
विज्ञापन
बिजली संयंत्र (सांकेतिक) - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर के नौसड़ क्षेत्र में वर्षों से बनी बिजली समस्या अब जल्द दूर होने की उम्मीद है। बिजली निगम ने नौसड़ में नए उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया तेज कर दी है। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत प्रस्तावित इस उपकेंद्र के निर्माण के लिए जल्द ही एजेंसी तय कर कार्य शुरू कराया जाएगा।

विज्ञापन


नया उपकेंद्र बनने से नौसड़ और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रहे बिजली लोड का दबाव कम होगा। वर्तमान में ओवरलोडिंग और बार-बार फाल्ट होने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ती है। उपकेंद्र चालू होने के बाद बिजली आपूर्ति अधिक सुचारु और स्थिर हो सकेगी।

विज्ञापन

नए उपकेंद्र से करीब 15 हजार घरों के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। लोड बंटने से ट्रिपिंग और फाल्ट की घटनाएं कम होंगी, जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।

अधीक्षण अभियंता शहरी रणजीत चौधरी ने बताया कि बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत नौसड़ उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि उपकेंद्र बनने के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पहले से अधिक मजबूत और विश्वसनीय होगी। लोगों को ओवरलोड होने के दौरान होने वाले फाल्ट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें