फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: गोरखपुर में 18 घंटे गुल रही 20 हजार से अधिक घरों की बिजली, सांसत में शहरवासी

Fri, 16 Sep 2022 03:56 PM IST
vivek shukla विवेक शुक्ला, गोरखपुर।

सार

अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम विनोद कुमार ने कहा कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई थी, इस वजह से पादरी बाजार बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई। कुछ जगहों पर भूमिगत केबल में फाल्ट आ गया था। शाम सात बजे आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में बिजली संकट गहरा गया। सबसे अधिक परेशानी पादरी बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उठानी पड़ी। इस इलाके के 20 हजार से अधिक घरों की बिजली 18 घंटे से अधिक समय तक गुल रही।

विज्ञापन


इलाके के लक्ष्मीपुर, पादरी बाजार, सरस्वतीपुरम, जंगल धूषण समेत पांच फीडरों से जुड़े मुहल्लों में बुधवार रात एक बजे से ही आपूर्ति ठप हो गई। यहां बृहस्पतिवार शाम सात बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी। इसके अलावा, कैंट फीडर, मोहद्दीपुर, लालडिग्गी बिजलीघर इलाके में भी बुधवार आधी रात से ही बिजली का संकट बना हुआ है।

बिजली कर्मचारियों के मुताबिक एफसीआई ट्रांसमिशन से हाईटेंशन लाइन पादरी बाजार उपकेंद्र तक जाती है। बारिश के चलते देर रात एफसीआई के पास 33 केवीए अंडरग्राउंड केबल का बाक्स और उसके इंसुलेटर पंचर हो गए। इसी बीच थोड़ी दूरी पर इसी हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इस आपूर्ति प्रभावित हो गई। बृहस्पतिवार को शाम सात बजे के बाद तार से पेड़ की डाली काटकर अलग करने के बाद आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन

वहीं, भोर में तीन बजे रुस्तमपुर बिजली घर के कैंट फीडर का केबल जल गया। रानीबाग फीडर के पास पेड़ की डाली तार पर गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। बृहस्पतिवार सुबह लालडिग्गी बिजली घर से जुड़े मिर्जापुर फीडर के पांच इंसुलेंटर पंचर होने, अलहदादपुर में बिजली का केबल टूटने से जगन्नाथपुर, नार्मल फीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बारिश थमने के बाद बिजली कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। इन इलाकों में दोपहर दो बजे के बाद धीरे-धीरे आपूर्ति शुरू की गई।

शताब्दीपुरम के मोहित श्रीवास्तव, जगन्नाथपुर के अंकित त्रिपाठी और रुस्तमपुर के  राज आर्य ने बताया कि बिजली गुल होने से पानी का टंकी खाली हो गई। सबसे अधिक संकट पीने के पानी के लिए हुआ। इंवर्टर, मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गया।

रानीबाग- रूस्तमपुर बिजली घर में भर गया पानी
रानीबाग और रुस्तमपुर बिजलीघर परिसर में जलभराव हो जाने से आपूर्ति ठप कर दी गई। मोटर लगाकर यहां से पानी बाहर निकालने का प्रयास किया गया। इस दौरान लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं के घरों में सुबह से शाम तक बिजली आती जाती रही। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि जलभराव की वजह से रूस्तमपुर और रानीबाग बिजलीघर से आपूर्ति का संकट हो गया है। लेकिन, स्थिति सामान्य की जा रही है।

अधीक्षण अभियंता ग्रामीण प्रथम विनोद कुमार ने कहा कि हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गई थी, इस वजह से पादरी बाजार बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आपूर्ति प्रभावित हुई। कुछ जगहों पर भूमिगत केबल में फाल्ट आ गया था। शाम सात बजे आपूर्ति शुरू की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें