फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जांच करने पहुंची बिजली निगम की टीम, ग्रामीणों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रम्हपुर (गोरखपुर)। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया में रविवार की रात में रोड लाइट में उतरे करंट से युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से गठित टीम पहुंची और जांच की। इस दौरान टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग ने शिकायत का संज्ञान लेकर कार्रवाई की होती तो हादसा नहीं हुआ होता।
विज्ञापन

मंगलवार को बिजली सुरक्षा विभाग के अमित कुमार, सुनील गुप्ता, एसडीओ पंकज कुमार गुप्ता, जेई रामचंद्र करीब तीन बजे हरैया गांव में पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उसके बाद जिस घर में बारात आई थी, उस परिवार के योगेंद्र निषाद से घटना के बारे में जानकारी ली। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में प्रधान प्रतिनिधि नितेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, राजेश निषाद, संतोष निषाद, प्रदीप, मनीष, गुड्डू और पवन आदि लोगों ने अधिकारियों को बताया कि हाईटेंशन और एलटी के तार काफी नीचे तक झूक गया था।
नितेश कुमार ने कहा कि तीन जुलाई को अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र पलिपा को पत्र देकर अवगत कराया गया था कि कुड़ीयहवा में लटके हुए जर्जर तार को ठीक किया जाए लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जांच के लिए आई टीम आश्वासन देते हुए चली गई। इस संबंध में चौरीचौरा के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर टीम ने जांच की। बिजली का तार ऊपर है और ठीक चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें