फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोरोना काल में भी बिजली निगम ने लगाए तीन हजार नए कनेक्शन, 70 दिनों में स्वीकृत किए 1850 नए कनेक्शन

Sat, 26 Jun 2021 04:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

शहरी व ग्रामीण इलाकों में कनेक्शन देने में निगम ने दिखाई तत्परता।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के बीच भी बिजली निगम ने गोरखपुर जोन में करीब तीन हजार नए कनेक्शन जारी किए है। शहरी क्षेत्र में एक अप्रैल से जून के बीच 1120 नए कनेक्शन जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पिछले 70 दिनों में 1850 नए कनेक्शन स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में बिजली निगम की तरफ से प्रत्येक माह लगभग 1300 कनेक्शन जोन के सभी छह वितरण मंडलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जारी होते हैं। 

अप्रैल से जून के बीच आए आवेदनों में 226 आवेदकों के आवेदन पत्र अलग-अलग कारणों से रिजेक्ट हुए हैं। जबकि 109 कनेक्शन स्वीकृत होने के बाद अब तक जोड़े नहीं गए है। 700 उपभोक्ताओं को दूरी अधिक होने के कारण खंभा व तार लगाने के खर्च का इस्टीमेट दिया गया। धन जमा नहीं होने की वजह से इन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक हजार आवेदनों को अलग अलग कारणों से रिजेक्ट श्रेणी में डाल दिया गया है। उन्होंने सभी अभियंताओं के काम की तारीफ की। कहा कि कोरोना काल में निगम के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों की मौत के बाद भी सभी ने अपने काम को सावधानी और जिम्मेदारी से पूरा किया। 

कोरोना काल में घरों के भीतर रहने वाले उपभोक्ताओं का सबसे बड़ा सहारा बिजली ही थी। ऐसे में सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए उसे स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें