गोरखपुर में जूस पीने के लिए सास ने 50 रुपये नहीं दिए तो बहराइच के रहने वाले सिरफिरे दामाद ने बुधवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली। उसकी हालत गंभीर है। बीआरडी में ही उसे भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र के इमलिया बड़कापुरवा निवासी पप्पू यादव दिल्ली में मजदूरी करता है। चार वर्ष पहले चौरीचौरा के तरकुलहा की रहने वाली पूजा से उसने प्रेम विवाह किया था। इससे उसकी सास नाराज थी और तभी से दोनों में विवाद चल रहा था। सोमवार शाम पप्पू की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। देर रात आपरेशन से बच्चा हुआ।