इस महीने से गोरखपुर महानगर के दो नए रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए पांच बसें जल्द ही आने वाली हैं।
पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि वर्तमान में महानगर के तीन रूटों महेसरा से नौसड़, मेडिकल कॉलेज से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मोहरीपुर से एयरपोर्ट पर 15 इलेक्ट्रिक बसें संचालित कराई जा रहीं हैं।
बताया कि लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए महानगर के रामगढ़ताल एवं नौसड़ से सहजनवां तक इलेक्ट्रिक बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी महीने पांच नई बसें आ जाएंगी जिसके बाद नई रूट पर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।