फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर नगर निगम में शामिल 32 गांवों में भी जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें, यहां देखें पूरा रूट

Tue, 14 Sep 2021 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

उत्तर प्रदेश में 700 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी है। जिसमें प्रथम चरण में जनपद गोरखपुर के लिए 20 बसें आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ या वाराणसी से एक साथ 26 सितंबर से इन सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक सिटी बसें। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम में शामिल 32 गांवों में भी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। नगर आयुक्त ने रूटों में संशोधन का निर्देश दिया है। जल्द ही बदले रूट का प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 700 इलेक्ट्रिक बसें आ चुकी है। जिसमें प्रथम चरण में जनपद गोरखपुर के लिए 20 बसें आ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ या वाराणसी से एक साथ 26 सितंबर से इन सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस के मद्देनजर नगर आयुक्त अविनाश सिंह महेसरा में स्थित चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया गया। चार्जिंग स्टेशन के निर्माण में लगे सीएनजीएस, पीएमआई व नगर निगम से मुख्य अभियंता सुरेश चंद से नगर आयुक्त ने रूट के संबंध में जानकारी ली।

विज्ञापन


बसों के लिए अभी ये रूट है निर्धारित
रूट नंबर एक
रानीडीहा तिराहा, एमएमएमयूटी, कूड़ाघाट, गुरुंग तिराहा, आरकेबीके, मोहद्दीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, काली मंदिर, पटेल चौराहा, धर्मशाला फ्लाईओवर, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, खजांची चौराहा, मोगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज, झुंगिया गेट, झुंगिया चौराहा तक।

रूट नंबर दो
नौसड़, खजनी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, महेवा मंडी, रुस्तमपुर, दाउदपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विवि चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा, तरंग क्रासिंग, गोरखनाथ फ्लाईओवर, गोरखनाथ थाना, गोरखनाथ चिकित्सालय, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड, बरगदवां तिराहा, महेसरा डिपो तक।
विज्ञापन


महेसरा में बन रहा है इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन
महेसरा में चार्जिंग स्टेशन निर्मित किया जा रहा है। मुख्य सड़क से लेकर चार्जिंग स्टेशन तक सीसी सड़क भी बनेगी। 25 सितंबर से पहले सड़क बन जाएंगी। 6246 वर्ग मीटर एरिया में 11.43 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन का निर्माण जल्द पूरा हो जाएगा। यहां 5.59 करोड़ रुपए खर्च कर बिजली का कनेक्शन भी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि महेसरा में निर्माणाधीन चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। वहां सीसी सड़क भी बनाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें