सलाहकार डॉ. एचएन श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव, उषा मस्करा, राधा सराफ, आशीष छापड़िया, मनोज बंका चुने गए। निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोरोना वायरस की वजह से टाल दिया गया। उन्होंने नई टीम को बधाई दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा छापड़िया ने कहा कि सभी सदस्य समय-समय पर आयोजित हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएं और समाज की प्रगति, उत्साह एवं एकता में योगदान दें, यह हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।