फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बुजुर्ग महिला का शव बाथरूम में मिला, सिर में चोट लगने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन से घर में पड़ा था शव, बड़ी बेटी के पहुंचने पर खुला दरवाजा
विज्ञापन

- चेहरे, ठुड्डी और आंख के पास मिले चोट के निशान, मकान बेचने को लेकर बेटे से विवाद की भी चर्चा
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या और हादसे समेत सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी स्थित रैन बसेरा में रविवार रात 70 वर्षीय जमीला देवी का शव घर के बाथरूम में मिला। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ रहती थीं। शव करीब दो दिन से बाथरूम में पड़ा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। चेहरे, ठुड्डी और दाईं आंख के ऊपर भी चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में शाहपुर पुलिस हादसे और हत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
जमीला देवी की एक बेटी की शादी हो चुकी है जबकि बेटा दानिश दुबई में रहता है। घर में उनके साथ मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी रहती है। रविवार को बेटी ने अपनी बड़ी बहन को जानकारी दी। इस पर बड़ी बेटी रात करीब 9:30 बजे घर पहुंची। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो बाथरूम में जमीला देवी का शव फर्श पर पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। उनकी एक आंख क्षतिग्रस्त थी और ठुड्डी के नीचे कुतरने जैसे निशान थे। शुरुआत में आशंका जताई गई कि शव को चूहों ने क्षतिग्रस्त किया होगा। वहीं पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन मकान के दूसरे कमरे में थी। उसे घटना की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर के पिछले हिस्से में चोट को मौत का कारण बताया गया है।
विज्ञापन


मकान बेचने को लेकर चल रहा था विवाद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीला देवी का एक अन्य मकान विशाल शामियाना हाउस के सामने है, जिसमें किरायेदार रहते हैं। आरोप है कि उनका बेटा मकान बेचना चाहता था, जबकि जमीला देवी इसके पक्ष में नहीं थीं। पुलिस इस बिंदु पर भी जानकारी जुटा रही है कि संपत्ति को लेकर परिवार में कोई विवाद तो नहीं था।
विज्ञापन



कोट
महिला की मौत की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि महिला की मौत दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश थी।
- रवि सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें