फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दीया शहीदों के नाम: CM योगी ने वीर सपूतों की याद में जलाया दीया, 11000 दीपकों की रोशनी से जगमगाया भीम सरोवर

Tue, 25 Oct 2022 08:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के साथ ही भीम सरोवर 11000 दीपों से जगमग हो उठा। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की तरफ से आयोजित 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम में भीम सरोवर के चारों तरफ प्रज्वलित दीयों की जगमग अलौकिक लग रही थी। 
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुआ 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की याद में दीया जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मंगलवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में भीम सरोवर पर आयोजित 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम में पहला दीया जलाकर उन्होंने शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किए जाने के साथ ही भीम सरोवर 11000 दीपों से जगमग हो उठा। भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (भाई) की तरफ से आयोजित 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम में भीम सरोवर के चारों तरफ प्रज्वलित दीयों की जगमग अलौकिक लग रही थी। 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष देशभक्ति गीतों, नृत्य की प्रस्तुतियों ने जोश का संचार कर दिया। देश मेरा रंगीला, जय हो, चक दे इंडिया, संदेश आते हैं, ऐ मेरे वतन के लोगों आदि प्रस्तुतियों पर सीएम योगी बेहद भावुक नजर आए। कार्यक्रम संयोजक लोक गायक राकेश श्रीवास्तव की प्रस्तुति 'धन्य है मेरा उत्तर प्रदेश' ने प्रदेश की विशिष्टता व वर्तमान भयमुक्त वातावरण का भान कराया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताली बजाकर सभी कलाकारों प्रस्तुतियों की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें