फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आठ को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में लगेगा मेगा लीगल कैंप, छूटे हुए लोगों का होगा पंजीकरण

Wed, 02 Nov 2022 11:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित तिथियों में मेगा लीगल कैम्प आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को कैम्प का लाभ दिलाएं।  कैम्प में तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सीडीओ ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे प्री-मेगा लीगल कैम्प का आयोजन अपनी निगरानी में सम्पन्न कराएं।
विज्ञापन
बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र एवं प्रदेश सरकारी की योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के साथ ही छूटे हुए पात्रों का चयन और उनके पंजीकरण के लिए आठ नवंबर को मेगा लीगल कैंप का आयोजन होगा।

विज्ञापन


रामगढ़ताल किनारे बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाले इस कैंप को लेकर सीडीओ संजय कुमार मीणा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियां जांची। उन्होंने सभी को जिम्मेदारियां बांटते हुए निर्देश दिए कि कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। कोई छूटने न पाए।

उन्होंने कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। साथ ही संबंधित विभाग अपनी-अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में उन्होंने बताया कि जन सुविधा को ध्यान में रखकर सभी तहसीलों में भी प्री-मेगा लीगल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग दिन तहसीलों में कैंप का आयोजन होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो नवंबर को 1 बजे से चौरीचौरा,  तीन नवंबर को कैंपियरगंज, 4 नवम्बर को 11 बजे से पिपराइच में सदर तहसील का तथा दो बजे से सहजनवां में कैंप लगेगा। इसी तरह  पांच नवंबर को बांसगांव, छह नवम्बर को 11 बजे गोला तथा एक बजे से खजनी में कैम्प आयोजित होगा।

उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित तिथियों में मेगा लीगल कैम्प आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को कैम्प का लाभ दिलाएं।  कैम्प में तहसील एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सीडीओ ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे प्री-मेगा लीगल कैम्प का आयोजन अपनी निगरानी में सम्पन्न कराएं।

उन्होंने यह भी कहा कि कैम्प में विभागीय स्टाल लगाए जाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया जाए। इस दौरान एडीएम  प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ने बताया कि 12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा जिसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर  जोर है। बैठक में एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार और सभी एसडीएम आदि अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें